बनभूलपुरा हिंसा में घायल 35 वर्षीय राजेश ने अस्पताल में तोड़ा दम

ख़बर शेयर करें

बनभूलपुरा हिंसा के दौरान घायल हुए एक और व्यक्ति की एसटीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस की डायल 112 वैन के स्टाफ ने उसे आठ फरवरी के उपद्रव के बाद घायल हालत में भर्ती कराया था। नौ फरवरी से उसका इलाज चल रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  विपिन चंद्र को नैनीताल-अल्मोड़ा का प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने दी बधाई

मूल यूपी के रामपुर निवासी राजेश 35 पुत्र स्वर्गीय बाबू लाल होश संभालने के बाद से हल्द्वानी राजपुरा के वार्ड 4 स्थित टनकपुर रोड पर क्वार्टर नंबर 16 में अपनी मौसी कल्लो देवी के घर रह रहा था। यहां वह ठंडी सड़क स्थित एक चिकन शॉप पर काम करता था। बीती नौ फरवरी को राजेश डायल 112 वैन के पुलिस कर्मियों को चोरगलिया रेलवे क्रॉसिंग के पास घायल हालत में मिला था। पुलिस ने उसे एसटीएच में भर्ती करा दिया। 16 फरवरी की देर रात राजेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया। मेडिकल चौकी प्रभारी प्रवीण तेवतिया ने बताया, पीएम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page