भवाली से कैंची धाम तक 150 वाहन शटल सेवा में चलेंगे

ख़बर शेयर करें

भवाली। कैची धाम 15 जून स्थापना दिवस मेले को लेकर एसडीएम पारितोष वर्मा ने टैक्सी यूनियन के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि अस्थाई पार्किंग भवाली मस्जिद तिराहे व सेनिटोरियम बाईपास पर बनाई गई है। वही नैनीबेण्ड सेनिटोरियम बाइपास पर भी वाहनों को खड़ा किया जाएगा। जिसके बाद शटल सेवा के माध्यम से श्रद्धालुओं को कैची धाम भेजा जाएगा। उन्होंने टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष संजय लोहनी से शटल सेवा के लिए गाड़ियों को तैयार रखने के लिए कहा गया। कहा किअल्मोड़ा की तरफ से आने वाले वाहनों को खैरना से पनिराम ढाबे तक शटल सेवा से श्रद्धालु आएंगे। कहा भवाली पॉलिका मैदान में 200 वाहनों की पार्किंग है, यहां से भी शटल सेवा चलाई जाएगी। टैक्सी यूनियन उपाध्यक्ष संजय लोहनी ने कहा कि 150 वाहनों को शटल सेवा में चलाया जाएगा। जिससे कैची में जाम की समस्या नही होगी। इस दौरान निवर्तमान पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, प्रशांत जोशी, नीरज रैकुनी आदि रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  हनुमान अंश पार्ट-2 में दिखेगी कैंची धाम की दिव्यता,निर्माता अनुप्रिया नागर ने भवाली क्लार्क होटल में किया स्टे, की सराहना
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page