राजकीय महाविद्यालय दोषापानी में स्व. इंद्रमणि बडोनी की 100वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई

ख़बर शेयर करें

भवाली। मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय दोषापानी में उत्तराखंड आंदोलन के प्रणेता स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की 100वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. बडोनी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व. इंद्रमणि बडोनी के जीवन, संघर्ष और उत्तराखंड राज्य निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बडोनी जी का संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, जनसंघर्ष और उत्तराखंड की अस्मिता के लिए समर्पित रहा। उनका त्याग और विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। वक्ताओं ने छात्रों से स्व. बडोनी के आदर्शों को अपनाने और समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रहित एवं प्रदेश की एकता के संकल्प के साथ आयोजन का समापन किया गया। इस दौरान प्रचार्य डॉ अजरा परवीन, डॉ रेनू, डॉ कविता पंत, मनोज कुमार, हरि प्रसाद, गणेश सिंह, चंदन सिंह आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page