उत्तराखंड के हल्द्वानी-लालकुआं नेशनल हाईवे पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला दर्दनाक हादसा सामने आया है। मोती नगर चौराहे के पास कट पार करते समय गलत दिशा से आ रहे पिकअप वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और अत्यधिक खून बहने लगा।
हादसे के बाद मानवता को शर्मसार कर देने वाला नजारा देखने को मिला। गंभीर रूप से घायल युवक लगभग डेढ़ घंटे तक हाईवे पर तड़पता रहा, लेकिन मौके पर मौजूद लोग मदद करने के बजाय उसका वीडियो बनाते रहे। स्थानीय लोगों द्वारा 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना देने के बावजूद काफी देर तक कोई सहायता नहीं पहुंची।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

