भीमताल /धारी।भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती के पावन अवसर पर भीमताल के ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने नौकुचियातल में श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। प्रमुख ने कहा देश की स्वतंत्रता और उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में समाज निर्माण में पंत जी के अमूल्य योगदान है।पंडित गोविंद वल्लभ पंत एक महान देशभक्त समाजसेवी, कुशल, अनुशासित व्यक्ति थे जो देश के अनेकों स्थानों पर सुशोभित रहे हम सभी के लिए प्रेरणा दायक है उनके विचारों पर अम्ल करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का शुभारभ दीप प्रज्वलित कर बच्चो ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए विद्यालय के बच्चो से अच्छा मार्ग पकड़ने व नशे से दूर रहने को कहा इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ,मातृ शक्ति , प्रतिभाशाली नौनिहाल बच्चो को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विपिन जंतवाल, ग्राम प्रधान राधा कुल्याल, हेमा आर्य, सभासद रामपाल गंगोला, हेमा दुमका, राकेश बृजवासी, नितेश बिष्ट,अजय जंतवाल,सयोजक रवींद्र कर्नाटक, अध्यक्ष दुर्गा दत्त पलड़िया,जमुना दत्त भट्ट,पूरन भट्ट, नवीन कवीरा, ईश्वरी दत्त, विशन पोखरिया,संजय कुमार, नवीन पलड़िया, समीर ,धीरू जीना प्रधानाचार्य रामस्वरूप सहित जनप्रतिनिधि ग्रामीण विद्यालय के छात्र छात्राएं अध्यापक मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

