

भवाली। क्षेत्र के सिरोड़ी ग्रामसभा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली मिलन के कार्यक्रम में महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी महेश गंगवार रहे। ग्राम प्रधान नीमा बिष्ट ने गांव की सभी महिलाओ को महिला दिवस के उपलक्ष्य में होली मिलन कार्यक्रम में सम्मानित किया। खंड विकास अधिकारी महेश गंगवार ने महिलाओं को होली की शुभकामनाएं देकर कहा कि महिलाएं आज किसी काम में पीछे नही है। हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़कर काम कर रही है। कहा पहाड़ो में त्यौहार खत्म होते जा रहे हैं। लेकिन गाँव मे आज भी महिलाएं बैठकी होली परंपरा को जीवंत करती है। परंपराओं को बचाने के लिए जागरूकता लाने की जरूरत है। कहा युवाओ को खासकर परम्परा से जोड़ने की जरूरत है। जिससे आगे की पीढ़ी व परम्परा को बचाया जा सके। इस दौरान ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष मनोज पडलिया, खण्ड विकास अधिकारी महेश गगवार, ग्राम विकास अधिकारी दीपेन्द्र शर्मा, ग्राम प्रधान नीमा बिष्ट, ग्राम प्रधान ज्योति बिष्ट, हरेंद्र ढेला, रवि कुमार, राहुल चन्द्र, कलावती, गिरिश ढेला सहित गाँव की महिलाएं रही।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें