रामगढ़ में बच्चों को घुमाने के बहाने लेकर गई महिला लापता, गुमशुदगी दर्ज

ख़बर शेयर करें

नवीन सिंह पुत्र पदम सिंह निवासी झूतीया, तल्ला रामगढ़ जनपद नैनीताल ने भवाली थाना आकर एक किता प्रार्थना पत्र स्वयं की पत्नी श्रीमती कुसुम पत्नी नवीन बिष्ट उम्र 36 वर्ष निवासी उपरोक्त जो अपने 05 बच्चों को साथ लेकर घर से दिनांक 05.02.2025 को समय 07:30 बजे अस्पताल जाने व बच्चों को घुमाने की बात कहकर गयी जो आज तक घर वापस नहीं आई हैं। बच्चों का विवरण निम्नवत हैं-
1-तनीषा पुत्री नवीन सिंह उम्र 8 वर्ष
2-शिवानी पुत्री उपरोक्त 7 वर्ष
3-सूरज पुत्र उपरोक्त 4 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊंनी शैली पर नजर आएगा काठगोदाम रेलवे स्टेशन= सांसद अजय भट्ट

4-रोहित पुत्र उपरोक्त 5 वर्ष

5-काजल पुत्री उपरोक्त 12 वर्ष।
उक्त संबंध में आज दिनांक 12.02.2025 को भवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page