दो साल से फरार लूट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
गैर-जमानती वारंट पर हीरानगर पुलिस ने घर से दबोचा
हल्द्वानी। लूट के मुकदमे में करीब दो साल से फरार चल रहे वांछित आरोपी को हीरानगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को यह सफलता मिली।
चौकी प्रभारी हीरानगर उपनिरीक्षक संजीत राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) की तामील करते हुए आरोपी अजय कुमार (25) पुत्र कुन्दन राम, निवासी वार्ड नंबर-1, डाक बंगला बंदोबस्ती, कालाढूंगी को उसके घर से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ फौजदारी वाद संख्या 851/2022 में धारा 392 और 411 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। पुलिस ने संभावित ठिकाने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजीत राठौड़, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल गिरीश और कांस्टेबल अमनदीप शामिल रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

