जल जीवन मिशन का काम पूरा नही होने से धरना प्रदर्शन करेंगे ग्रामीण

ख़बर शेयर करें

भवाली। जल जीवन मिशन का कार्य पूरा नही होने पर भूमियाधार के ग्रामीण जल्द धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस उत्तराखंड पंकज बिष्ट ने बताया कि पिछले एक साल से सेनिटोरियम के पास जल जीवन मिशन का काम पूरा नही कर पाया है। जिससे ग्रामीण आक्रोश में है। कहा कि जल संस्थान ने अब तक 40 फीसदी ही काम किया है। पाइपलाइन अभी तक नही बिछ पाई है। कहा कि ग्रामीणों को आस थी कि जल्द पानी पहुँच जाएगा। जिससे पेयजल समस्या से छुटकारा मिलेगा। कहा कई बार अधिकारियों से बात की गई है। लेकिन कुछ नही हुआ। जल्द ग्रामीणों के साथ मिलकर सेनिटोरियम टैंक के पास धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। अपर सहायक अभियंता रवि पाठक ने बताया कि ठेकेदार का अभी कुछ पैसा अभी रुका है। बजट आते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page