व्यापारियों ने बंद रखे प्रतिष्ठान, दिखाई एकजुटता

ख़बर शेयर करें

गरमपानी- प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल खैरना-गरमपानी के आह्वान पर रविवार को बाजार के व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर व्यापारी एकता का परिचय दिया। बाजार में अधिकांश दुकानें बंद रहने से दिनभर गतिविधियां सीमित रहीं।
व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज जलाल ने बताया कि व्यापार मंडल द्वारा माह में एक दिन बाजार बंद रखने का आह्वान किया गया था, जिसका व्यापारियों ने समर्थन करते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य व्यापारियों के बीच एकजुटता को मजबूत करना तथा सामूहिक मुद्दों पर एक मंच पर आने का संदेश देना है। उन्होंने बताया कि व्यापारियों की सहमति से अब प्रत्येक माह के अंतिम दिन बाजार बंद रखा जाएगा। इस दौरान व्यापारी विभिन्न सामाजिक, जनहित एवं बाजार से जुड़े कार्यों में भी सहभागिता करेंगे। व्यापार मंडल ने बाजार के सभी व्यापारियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार एकजुट रहने की अपील की।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल के प्रोफेसर लगातार तीसरे वर्ष विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल

You cannot copy content of this page