भवाली में नशा छोड़ो दूध पियो कार्यक्रम का आयोजन

ख़बर शेयर करें

भवाली। पौराणिक देवी मंदिर में मंगलवार को नशा छोड़ो दूध पियो कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नगर के युवाओ, बच्चो समेत वृद्धजनों को दूध पिलाया गया। वही सभी से नशा छोड़ने की अपील की गई। इसके अलावा मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। कार्यक्रम के संयोजक व राज्य आंदोलनकारी पूरन मेहरा ने बताया कि इन दिनों नशे का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। युवा स्मैक जैसे घातक नशे के आदि होते जा रहे है। खासकर युवतियां भी नशे की चपेट में है। युवाओ को नशे से दूर रखने के लिए उन्होंने नशा छोड़ो दूध पियो अभियान चलाया है। मंगलवार को देवी मंदिर ताल चैनल के पत्रकार दीपक बिष्ट की स्मृति में यह अभियान चलाया। जिसमे युवाओं, स्कूली बच्चो को दूध पीलाकर नशे से दूर रहने को जागरूक किया। उन्होंने कहा आगे भी अभियान जारी रहेगा। इस दौरान प्रवीण कपिल, हितेश साह, गणेश पाण्डे, पंकज अद्वेति, कंचन साह, कंचन सुयाल, तरुण साह, किशन अधिकारी, नरेश पांडे, कैलाश सुयाल, पुष्पेश पांडे, त्रिवेंद्र साह, मनोज तिवारी, अफसर अली, संजय लोहनी समेत कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर भवाली की हवा में बढ़ा प्रदूषण, 102 पहुंचा AQI

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page