लालकुआं/ नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने आंचल के 13 दुग्ध उत्पादों की कीमतों में वृद्धि की है। नई दरें शुक्रवार से लागू होंगी। सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा के अनुसार, गाय का दूध 55 से 60 और शक्ति स्टैंडर्ड दूध 59 से 63 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। डबल टोंड दूध की 500 मिली पैकिंग 52 से 56 रुपये, 170 मिली पैकेट 10 से 12 रुपये, चाय स्पेशल के 320 मिली पैकेट 17 से 20, 150 मिली पैकेट की आठ से 10 रुपये की है। 180 ग्राम पनीर 85 और एक किलो क्रीम 580 रुपये में मिलेगा। गोल्ड फुल क्रीम दूध की छह लीटर पैक 450 रुपये की होगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



