गुलदार ने युवक को मार डाला

ख़बर शेयर करें

पौड़ी के एक गांव में गुरुवार सुबह गुलदार ने एक युवक को मार डाला। घटना के बाद दहशत का माहौल है। गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे पौड़ी के विधायक व डीएम का घेराव कर रोष जताया। गुलदार के खतरे को देखते हुए शिक्षा विभाग ने क्षेत्र के 48 स्कूलों और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में शनिवार तक छुट्टी घोषित कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  पौराणिक परंपरा और लोक आस्था संग शुरू हुआ देवीधुरा बग्वाल मेला, मा.मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा ने किया विधिवत शुभारंभ

पौड़ी से पास ग्रामसभा चवथ के गांव गजल्ड निवासी 42 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद नौटियाल गुरुवार सुबह मंदिर में दीपक जलाने गए थे। गांव से कुछ दूर स्थित मंदिर से लौटते समय सुबह करीब साढ़े सात बजे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। हमले में राजेंद्र की मौत हो गई। कुछ देर बाद अन्य ग्रामीण उधर से गुजरे तो घटना की जानकारी हुई। मामले की सूचना वन विभाग-प्रशासन को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जा रही कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी

15 दिन में मारने का आदेश: पौड़ी में दहशत के बाद 15 दिन के भीतर दूसरे गुलदार को मारने के आदेश करने पड़े। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक रंजन मिश्रा ने वन मंत्री सुबोध उनियाल के निर्देश पर गुरुवार को पौड़ी की चवथ ग्रामसभा में गुलदार को पकड़ने और ना पकड़े जाने पर मारने के आदेश जारी कर दिए।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  मुंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश गोविंद सनप ने किए कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page