महँगाई और रोज़गार के मुद्दों पर सरकार ने कबूतर की भाँति आँखें मूँद रखी है, जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट

ख़बर शेयर करें

भवाली। रविवार को महिला कांग्रेस पीसीसी सदस्य खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महँगाई, रोज़गार पर मोदी व धामी सरकार को असफलता बताया। उन्होंने मुख्य चौराहे पर सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने बताया हर दिन आम आदमी की ज़रूरत का सामान महँगा होता जा रहा है, जिस पर नियंत्रण करने पर सरकार पूर्ण रुप से असफल है। कहा अभी हाल ही में चुनावों की सौग़ात रसोई सिलिंडर के दाम घटाकर लोगों को बेवक़ूफ़ बनाने वाली सरकार ने तुरंत गैस सिलिंडर पर 50 रुपये बढ़ाकर लोगों को आर्थिक मार से जूझने पर बाध्य कर दिया है। वहीं डीजल और पेट्रोल के दामों में भारी उछाल जारी है। कुछ ही दिन पहले अख़बार में बिजली की दरों में 5.62% बढ़ोतरी की ख़बर छपी थी। स्मार्ट मीटर का छलावा देकर हल्द्वानी जैसे शहर में एक व्यक्ति के 46 लाख रुपये का बिल आना चर्चा बना है। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने कहा कि सर।शकार सभी मोर्चों पर असफल है ।और नागरिक सुविधा जैसे ज़रूरी मुद्दों पर सरकार ने चुप्पी साध रखी है और भाजपा सरकार बस विभाजन की राजनीति कर रही है।
इस दौरान पालिकाध्यक्ष पंकज कुमार, पूर्व पालिका अध्यक्ष भुवन सिंह अधिकारी,एडवोकेट भागवत प्रसाद, एडवोकेट प्रशांत जोशी, भावेश नेगी, एस.एस.बिष्ट, लोकेश जोशी, मनीषा, सुरुचि देवी, कुमारी रचना, मौहम्मद गुड्डू, संगीता, भावेश नेगी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page