राष्ट्रपति से गोवंश संरक्षण हेतु संवैधानिक दर्जा देने को जिलाध्यक्ष ने सौपा ज्ञापन

ख़बर शेयर करें

भवाली। गो रक्षा से जुड़े पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित कर अखिल भारतीय वेदलक्षणा गोवंश को राष्ट्रमाता एवं राष्ट्र आराध्या का संवैधानिक दर्जा देने की मांग उठाई है। गो रक्षक जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार के साथ मिलकर सेवको ने ज्ञापन तहसीलदार एवं प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से भेजा गया।
ज्ञापन में कहा गया कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 48 एवं 51A(g) की मूल भावना के अनुरूप गोवंश संरक्षण के लिए केंद्र सरकार द्वारा पृथक गोसेवा मंत्रालय की स्थापना की जाए तथा एकीकृत केंद्रीय कानून बनाया जाए। ज्ञापनकर्ताओं ने कहा कि गोवंश भारतीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि व्यवस्था एवं सांस्कृतिक चेतना का मूल आधार रहा है।
ज्ञापन में राष्ट्रपति द्वारा हाल ही में ब्रज क्षेत्र प्रवास के दौरान गोवंश के प्रति व्यक्त संवेदनाओं का उल्लेख करते हुए कहा गया कि इससे देशभर के गोप्रेमियों में नई आशा जगी है। उन्होंने गोवंश की घटती संख्या, दुर्घटनाओं, तस्करी एवं क्रूरता जैसी समस्याओं पर चिंता जताई।
ज्ञापन में मांग की गई कि देशी गोवंश संरक्षण, संवर्धन एवं पशु क्रूरता रोकने के लिए प्रभावी राष्ट्रीय नीति लागू की जाए। साथ ही किसानों एवं पशुपालकों के हित में ठोस कदम उठाए जाएं।
ज्ञापन भेजने वालों ने कहा कि गोवंश की रक्षा भारतीय संस्कृति, कृषि और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है, जिस पर शीघ्र निर्णय लिया जाना चाहिए। इस दौरान पूर्व जिला मंत्री भाजपा प्रकाश आर्य, अभिषेक कांत आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page