भवाली में सुरक्षा दीवार गिरी घर में घुसा मलबा, परिवार को रातोंरात होटल में किया शिफ्ट

ख़बर शेयर करें

भवाली। बुधवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश के चलते भवाली के रामगढ़ रोड में एक मकान में मलबा घुस गया। हादसे के समय घर में महेश चंद्र उनकी पत्नी थी। अचानक तेज आवाज के साथ मकान के पीछे की ओर से मलबा घर आंगन और बाथरूम में घुस आया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दंपति को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थिति को देखते हुए दोनों को एहतियातन पास के एक होटल में ठहराया गया। घटना में बड़ा हादसा टल गया।
महेश चंद्र के भतीजे प्रेम कुमार ने बताया कि उनके चाचा और चाची घर के अंदर सो रहे थे। देर रात तेज बारिश के दौरान मकान का छज्जा टूट गया और मलबा घर के अंदर घुस आया। उन्होंने बताया कि महेश चंद्र के पैर में गंभीर परेशानी है और वह ठीक से चल फिर भी नहीं पाते हैं। यदि समय रहते उन्हें बाहर नहीं निकाला जाता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
प्रेम कुमार ने कहा कि मकान के पीछे निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि पहले संबंधित लोगों से हाथ से खुदाई करने का अनुरोध किया गया था, लेकिन इसके बावजूद जेसीबी मशीन से खुदाई की गई। उनका कहना है कि इसी कारण सुरक्षा दीवार कमजोर हो गई और बारिश के दौरान मलबा मकान की ओर आ गया।
घटना की सूचना मिलने पर गुरुवार सुबह क्षेत्रीय पटवारी राकेश कठायत ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पास में निर्माणाधीन मकान की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने से मलबा प्रभावित परिवार के घर में पहुंचा। मकान मालिक ने मलबा हटाने का आश्वासन दिया है तथा सुरक्षा दीवार को भी ठीक कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही, मलबा पूरी तरह हटने तक परिवार को एहतियात के तौर पर पास के होटल में ठहराया गया है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page