सेनिटोरियम में रोपे पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ख़बर शेयर करें

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत
एनडीआरएफ, वन विभाग और टैक्सी यूनियन ने किया पौधरोपण

भवाली। मंगलवार को सेनिटोरियम क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को लेकर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एनडीआरएफ कमांडर इंस्पेक्टर राजवर्धन के नेतृत्व में टीम, वन विभाग के दरोगा भास्कर नैनवाल व उनकी टीम तथा भवाली टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने पौधरोपण किया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और उनकी देखरेख का संकल्प लिया गया। एनडीआरएफ और वन विभाग की टीम ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की। भवाली टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष संजय लोहनी ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि पहाड़ों के जीवन और भविष्य की सुरक्षा से भी जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाए गए पौधों की देखभाल करना भी सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने परिवार के सदस्यों और बच्चों के जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों पर पौधरोपण करें और प्रकृति के संरक्षण में योगदान दें।
कार्यक्रम के दौरान एनडीआरएफ, वन विभाग और टैक्सी यूनियन से जुड़े लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page