दुःखद:: पंखे से लटककर छात्र ने दी जान

ख़बर शेयर करें

पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत हरसीला गांव निवासी एक किशोर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। जब परिजन काम से घर लौटे तो उनके पैर के नीचे की जमीन खिसक गई। किशोर पंखे की कुंडी पर चुन्नी के सहारे लटका था। परिजनों ने आनन-फानन चुन्नी काटी और जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

कपकोट तहसील के हरसीला गांव निवासी हरीश सिंह फर्त्याल के 17 वर्षीय पुत्र गौरव फर्त्याल ने शनिवार देर शाम अपने कमरे में पंखे के कुंडे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उस वक्त मां और पिता घास लेने गए थे, जबकि बहन बकरियों को चराने ले गई थी। पिता घर पहुंचे तो देखा कि बेटा चुन्नी के सहारे फंदे पर लटका है। रस्सी काटकर किशोर को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों अनुसार गौरव 11 वीं का छात्र था। वह कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कपकोट में पढ़ रहा था। दो भाई-बहनों में वह बड़ा था। बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से किशोर परेशान दिख रहा था। जिला अस्पताल की डॉ. भावना ने बताया कि किशोर को मृत अवस्था में लाया गया था। कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page