बेतालघाट- एसएनएसएस छात्रवृत्ति परीक्षा में बेतालघाट के होनहार छात्र रुद्राक्ष जोशी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रुद्राक्ष ने परीक्षा में 124 अंक हासिल कर यह उपलब्धि अपने नाम की।
एसएनएसएस छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत पूरे उत्तराखंड प्रदेश से केवल 100 विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। ऐसे में बेतालघाट क्षेत्र के छात्र का चयन होना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
रुद्राक्ष जोशी राजीव गांधी अभिनय विद्यालय, बेतालघाट के छात्र हैं। इससे पूर्व भी वे राज्य स्तरीय कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं और विभिन्न मंचों पर पुरस्कृत हो चुके हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश सचिव ने बताया कि रुद्राक्ष शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उनकी इस सफलता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों व शिक्षकों ने रुद्राक्ष को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

