भवाली। नगर के पूर्व टैक्सी यूनियन अध्यक्ष नीरज सिंह अधिकारी की पुत्री रिद्धि अधिकारी को सेंटमेरी स्कूल नैनीताल में हेड गर्ल की जिम्मेदारी मिली है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर रिद्धि अधिकारी को हेड गर्ल, गुरसिमरन कौर को वाइस हेड गर्ल, पलक बिष्ट को गेम्स कैप्टन और गरिमा सिंह को वाइस गेम्स कैप्टन नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त भाषाई और रचनात्मक पदों के लिए अद्विता आनंद को अंग्रेजी संपादक और काव्या जोशी को हिंदी संपादक का दायित्व सौंपा गया। साथ ही विद्यालय के चार सदनों के लिए एग्नेस (हरा) सदन के लिए अंशिका बवाड़ी और खुशी धमशक्तू, एनेस (लाल) सदन के लिए अंशिका जोशी और दीपिका, सेंट थेरेसा (नीला) के लिए सबाबा खान और रियांशी गुरुरानी तथा कैथरीन (पीला) के लिए मैथिली रावत और समृद्धि बोरा को हाउस कैप्टेन व वाइस कैप्टेन नियुक्त किया गया। वहीं सांस्कृतिक विभाग की जिम्मेदारी मान्यता साह और अनमोल सक्सेना को सौंपी गई।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें