हनुमान जन्मोत्सव पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन 2 अप्रैल को

ख़बर शेयर करें

हनुमान जन्मोत्सव पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन 2 अप्रैल को
नैनीताल। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 2 अप्रैल 2026 को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा जारी सूचना के अनुसार कार्यक्रम चाट पार्क, माँ नयना देवी मंदिर के निकट, मल्लीताल में संपन्न होंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत शुभ लग्न के अनुसार गणेश पूजा से होगी, जिसके पश्चात दोपहर 1:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं सायं 6:00 बजे से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।
आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। इस धार्मिक आयोजन में सभी हनुमान भक्तों की उपस्थिति प्रार्थनीय बताई गई है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page