उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) के लिए राहत भरी खबर

ख़बर शेयर करें

ड्राइवर और कंडक्टरों की भारी कमी से जूझ रहे उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) के लिए राहत भरी खबर है। शासन ने रोडवेज को आउटसोर्स के माध्यम से 200 नए ड्राइवर और कंडक्टरों की भर्ती करने की विशेष अनुमति दे दी है।

इस फैसले के बाद रोडवेज प्रबंधन ने भर्ती प्रक्रिया तेज कर दी है, जिससे बेड़े में शामिल हो रही नई बसों के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। रोडवेज में साल 2017 से सीधी भर्ती पर रोक लगी हुई है। कुछ माह पहले सरकार ने आउटसोर्स नियुक्तियों पर भी पाबंदी लगा दी थी, जिसका सीधा असर रोडवेज की सेवाओं पर पड़ रहा था। स्टाफ की कमी के कारण बेड़े में नई बसें शामिल होने के बावजूद उन्हें चलाने के लिए चालक-परिचालक उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में नई बसों को सड़क पर उतारने के लिए पुरानी बसों को खड़ा करना पड़ रहा था। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए प्रबंधन ने शासन से भर्ती की अनुमति मांगी।

200 नए कर्मियों के आने से न केवल नई बसों का सुचारु संचालन होगा, बल्कि लंबी दूरी के रूटों पर भी फेरे भी बढ़ाए जा सकेंगे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page