भवाली के तिरछाखेत भवाली वैली शैलेट्स पहुंचे मुख्यमंत्री धामी महाराज जी से की मुलाकात

ख़बर शेयर करें

भवाली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को भीमताल स्थित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद भवाली के तिरछाखेत स्थित भवाली वैली शैलेट्स पहुंचे। यहां उन्होंने विनीत वोहरा एवं अपने महाराज जी से शिष्टाचार भेंट कर कुछ समय तक मुलाकात की। मुख्यमंत्री का यह दौरा निजी कार्यक्रम के तहत रहा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे और मुख्यमंत्री ने आम लोगों से दूरी बनाए रखते हुए सीमित लोगों के बीच समय बिताया। मुलाकात के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा भी हुई।करीब कुछ समय तक भवाली वैली शैलेट्स में रुकने के बाद मुख्यमंत्री धामी अपने अगले निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मुख्यमंत्री के संक्षिप्त प्रवास को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्सुकता बनी रही। हालांकि निजी कार्यक्रम होने के कारण मुलाकात सीमित दायरे में ही संपन्न हुई।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page