घोड़ाखाल गंगनाथ मन्दिर में भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ रामायण पाठ

ख़बर शेयर करें

भवाली। घोड़ाखाल क्षेत्र के धुलई स्थित गंगनाथ मन्दिर में आयोजित रामायण पाठ मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विधि-विधान से पूजा अर्चना एवं हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सुख-समृद्धि की कामना की।
मन्दिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। दयालु बाबा के सानिध्य में हवन पूजन सम्पन्न कराया गया, वहीं पंडित शास्त्री महेश पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से हवन कराया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालु राम नाम के जयकारों में लीन दिखाई दिए।
कार्यक्रम के समापन पर विशाल भण्डारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना मजबूत होती है। इस दौरान कमल जोशी, नवीन जोशी, महेश जोशी, रमेश जोशी आदि भक्त रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page