भवाली में सातों वार्डो में विकास कार्यो के लिए प्रस्ताव पारित

ख़बर शेयर करें

::बोर्ड बैठक::

भवाली। बुधवार को नगर पॉलिका की चौथी बोर्ड बैठक पालिकाध्यक्ष पंकज आर्या की अध्यक्षता में सभागार में की गई। बैठक में भवन, फ्लेटो के दाखिल खारिज किए गए। नगर पॉलिका क्षेत्र के अंतर्गत सातों वार्डो में विकास कार्यो के लिए प्रस्ताव पारित किए गए। इसके अलावा सितंबर 2025 तक का आय व्यय का ब्यौरा रखा गया। पालिकाध्यक्ष पंकज आर्या ने कहा कि जल्द सभी वार्डो में विकास कार्यो के लिए टेंडर प्रक्रिया की जाएगी। जिससे नगर के वार्डो में तेजी के साथ विकास हो सकेंगे। कहा कि वार्डो में नालियों, सड़को, बिजली के पोलो, क्षतिग्रस्त दीवारों को ठीक किया जाएगा। कहा वार्डो के जितने भी प्रस्ताव थे सभी को पारित किया गया है। जल्द टेंडर प्रक्रिया की जाएगी। इस दौरान अधिसाशी अधिकारी सुधीर कुमार, सभासद विनोद तिवारी, किशन अधिकारी, संजय जोशी, तुलसी देवी, नाजमा खान, सपना कुमारी, मुकेश कुमार, मनोज तिवारी, प्रियंका जोशी, पंकज जोशी आदि रहे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page