सल्ट के एक स्कूल के पास विस्फोटक मिलने के मामले में पुलिस ने दूसरी गिरफ्तारी

ख़बर शेयर करें

सल्ट के एक स्कूल के पास विस्फोटक मिलने के मामले में पुलिस ने दूसरी गिरफ्तारी की है। पुलिस इससे पहले एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों ही आरोपी सड़क निर्माण के ठेके के पार्टनर थे।

कुछ दिनों पूर्व सल्ट के एक सरकारी स्कूल के पास 161 जिलेटिन रॉड मिलने से हड़कंप मच गया था। एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर पुलिस ने छानबीन की तो सामने आया कि विस्फोटक 2016-17 में स्वीकृत सड़क की कटिंग के लिए 2018 में यहां लाया गया था। मामले में पुलिस ने ठेकेदार प्रशांत कुमार निवासी पाटी को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने उसके पार्टनर ललित पाटनी उर्फ लवी निवासी पाटी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि वर्ष सड़क निर्माण कार्य में वह और प्रशांत कुमार पार्टनर थे। निर्माणाधीन रोड में चट्टान काटने के लिए वह अपने ठेकेदार पिता से जिलेटिन ट्यूब लेकर आया था। उनका अब निधन हो गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। टीम में एसओजी प्रभारी भुवन जोशी, एसओ देघाट अजेंद्र प्रसाद, एसओ सल्ट कश्मीर सिंह, एसआई बृजमोहन भट्ट आदि थे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में यूपीसीएल के 30 कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का शुभारंभ
Ad

You cannot copy content of this page