सूखाताल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 50 पौधों का रोपण

ख़बर शेयर करें

सूखाताल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 50 पौधों का रोपण
भवाली/नैनीताल, 8 जुलाई। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के तहत बुधवार को सूखाताल क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट तथा नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान चिनार, उतीस, बांज, नींबू और माल्टा सहित विभिन्न प्रजातियों के कुल 50 पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की।
वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की ने बताया कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत क्षेत्र में लगातार पौधारोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page