बेतालघाट में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाजसेवी शीलू कुमार ने मातृशक्ति का जताया आभार,किया विकास का वादा

ख़बर शेयर करें

बेतालघाट। 58 विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के अंतर्गत बेतालघाट में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी शीलू कुमार रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं, जनप्रतिनिधियों, युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में समाजसेवी शीलू कुमार ने कहा कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी रही है। महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण किसी भी सभ्य समाज की पहचान है। इस अवसर पर क्षेत्र की माताओं, बहनों और बेटियों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बुजुर्गों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों से भी संवाद किया गया तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्रवासियों का स्नेह, विश्वास और सहयोग उन्हें समाज के विकास के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों, क्षेत्रवासियों और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी सभी का सहयोग इसी तरह मिलता रहेगा और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य किया जाएगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page