स्थानीय अनाजों से तैयार पौष्टिक व्यंजनों नेबटोरी सराहना

ख़बर शेयर करें

भीमताल। ब्लॉक सभागार भीमताल में बाल विकास परियोजना के तत्वावधान में नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने की। खंड विकास अधिकारी हर्षित गर्ग समेत ग्राम प्रधान हरिनगर, जंगलियागांव, बड़ेत, ओखलढुंगा, सूर्यगांव के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता महेश भंडारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम के तहत आयोजित व्यंजन प्रतियोगिता में क्षेत्रवार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अतिथियों एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध मड़वा, सत्तू, चना, मक्का, सोयाबीन और काला भट्ट जैसे पौष्टिक अनाजों से विभिन्न व्यंजन तैयार किए गए। अतिथियों ने स्थानीय अनाजों के उपयोग को स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम के दौरान अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की महक ने ‘आधारशिला’ कार्यक्रम की जानकारी दी। आधारशिला के अंतर्गत 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। इनमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में बाल विकास परियोजना भीमताल की सभी सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं लाभार्थी वर्ग के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुश्री कविता एवं श्रीमती बबली हुसैन ने संयुक्त रूप से किया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page