अतिक्रमण तोड़ने को हुई बैठक, किसी को नही बख्सा जाएगा

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्व्याल एवं एसएसपी पंकज भट्ट ने बैठक लेकर अधिकारियों को जनपद में अतिक्रमण चिन्हित करने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने नगर निगम, सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी सहित कई विभागों के अधिकारियों को विभागीय भूमि में हुए अतिक्रमण को तत्काल चिन्हित करने के निर्देश देते हुए वृहद रूप में अतिक्रमण अभियान चलाने को कहा, इसके साथ ही यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे स्थानों को भी चिन्हित करते हुए अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ में टैंपो ट्रैवलर दुर्घटना मामले में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जिलाधिकारी श्री गब्र्याल ने कहा कि अतिक्रमणकारी कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा, उन्होंने सभी विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण चिन्हित कर जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश बैठक में दिये। जिलाधिकारी ने कहा सभी अधिकारी फील्ड में एक्टिव होकर कार्य करें तथा जहां-जहां अतिक्रमण हो रहा है अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर अतिक्रमण चिन्हित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही भी अमल में लाई जाये।

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal

बैठक में अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, महाप्रबन्धक उद्योग सुनील पंत, अधिशासी अभिन्यता लोनिवि अशोक चौधरी, सिंचाई केएस बिष्ट के साथ ही सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page