एक बच्चे समेत नौ लोगों की जलकर मौत

ख़बर शेयर करें

दिल्ली स्थित शाहदरा के विवेक विहार फेज-एक में रविवार तड़के चार मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर लगे एसी में धमाके से आग लग गई। इसमें एक बच्चे समेत नौ लोगों की जलकर मौत हो गई।

पुलिस और दमकल विभाग को रविवार तड़के करीब 3:45 बजे चार मंजिला इमारत में आग लगने की सूचना मिली। आग दूसरी मंजिल के पीछे की ओर बने एक फ्लैट में एसी में हुए धमाके से शुरू हुई थी। दमकल और पुलिस के पहुंचने तक आग ने इमारत की दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल के करीब छह फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  धारी में हुआ स्वास्थ शिविर

मौके पर पहुंची दमकल विभाग की करीब 14 गाड़ियों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। अभियान के दौरान डेढ़ वर्षीय बच्चे समेत नौ लोगों के शव बुरी तरह जले हालत में बरामद हुए। दमकल कर्मियों ने करीब 15 लोगों को बचा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल के ऐतिहासिक हरेला मेले को राजकीय मेला घोषित किया जाए, अखिलेश सेमवाल

पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि मृतकों में एक परिवार की तीन पीढ़ियों समेत पांच सदस्य, दूसरे परिवार के तीन सदस्य और एक अन्य शामिल हैं। इनमें पहले परिवार से मृतक 60 वर्षीय बुजुर्ग अरविंद जैन, उनकी पत्नी 58 वर्षीय अनीता, बेटा 35 वर्षीय निशांक, बहू 33 वर्षीय आंचल जैन और डेढ़ वर्षीय पोता आकाश जैन शामिल है। दूसरे परिवार से 50 वर्षीय नितिन जैन, उनकी पत्नी 48 वर्षीय शैली और बेटा 25 वर्षीय सम्यक और तीसरे परिवार से एक महिला 45 वर्षीय शिखा जैन हैं। शिखा के पति 48 वर्षीय नवीन घायल हालत में अस्पताल में भर्ती हैं

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page