सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही सामने आई है। गुरुवार देर रात बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख अंकित साह की पत्नी क्षेत्र पंचायत सदस्य नीतू साह का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां कोई चिकित्सक या स्वास्थ्य कर्मी मौजूद नहीं मिला।
बताया गया कि अस्पताल में केवल एक होमगार्ड ही तैनात था। इस पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर ब्लॉक प्रमुख अंकित साह भी पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। हंगामे की सूचना पर सीएमओ डॉ. हरीश पंत को अवगत कराया गया, जिसके बाद आनन-फानन में चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल पहुंचे। तब जाकर क्षेत्र पंचायत सदस्य का उपचार शुरू हो सका। ब्लॉक प्रमुख साह ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने मामले में दोषियों पर सख्त कदम उठाने की बात कही। सीएमओ डॉ. पंत ने कहा ड्यूटी में तैनात लापरवाह चिकित्सकों व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। घटना की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज भी तलब की गई है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

