भवाली में नीरज गोस्वामी ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोनीत

ख़बर शेयर करें

भवाली भाजपा मंडल में मोर्चा अध्यक्ष की घोषणा
भवाली। भारतीय जनता पार्टी जिला नैनीताल के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट की सहमति एवं जिला मोर्चा अध्यक्षों से परामर्श के बाद भवाली मंडल में मोर्चा अध्यक्ष की घोषणा की गई है।
जारी सूची के अनुसार भवाली मंडल में अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष पद पर नीरज गोस्वामी को मनोनीत किया गया है। यह घोषणा मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट की ओर से जारी की गई।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने नीरज गोस्वामी को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page