भवाली में रॉयल वाल्मीकि आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत होगा
भवाली। नगर में रॉयल वाल्मीकि आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल चावरिया के प्रथम आगमन को लेकर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, जिसमें वाल्मीकि समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस आयोजन को यूके भवाली प्रॉपर्टी उत्तराखंड के अंकित सिंह वाल्मीकि, पूर्व जिला मंत्री भाजपा प्रकाश आर्या के माध्यम से वाल्मीकि समाज के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम समाज की एकता, सम्मान और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान विशाल चावरिया का पारंपरिक रूप से स्वागत किया जाएगा और समाज के विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य लोग, समाजसेवी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

