भवाली। अल्मोड़ा में महिला कल्याण संस्था द्वारा आयोजित 35 वें महिला होलीकोत्सव के फाइनल मुकाबले में भवाली की माँ नंदा सुनंदा महिला समिति ने होली गायन प्रतियोगिता में प्रथम और जलूस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।टीम ने नगर का नाम रोशन किया है। समिति की हेमा जोशी ने बताया विगत तीन वर्षों से टीम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर रही हैं। इसके लिए टीम की महिलाएं अपने दैनिक कार्यों से समय निकल कर एक माह पूर्व ही प्रतियोगिता की तैयारी में जुट जाती हैं। समिति में हेमा जोशी, ललिता तिवारी, रुचि बेलवाल, सुषमा रावत, पूजा बोरा, शिवानी सक्सेना, मोना काण्डपाल, सुनीता आर्य, पुष्पा बिष्ट, निशा साह है।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें