भवाली भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष बने नंद किशोर पाण्डे

ख़बर शेयर करें

भवाली। भारतीय जनता पार्टी, जिला नैनीताल के मंडल भवाली में किसान मोर्चा के अध्यक्ष पद की घोषणा कर दी गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट की सहमति एवं किसान मोर्चा अध्यक्ष गणेश साह के परामर्श के बाद भवाली मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष के रूप में नंद किशोर पाण्डे को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस संबंध में जारी पत्र में बताया गया कि संगठन को मजबूत करने और किसानों के हितों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह नियुक्ति की गई है। नियुक्ति की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने नंद किशोर पाण्डे को शुभकामनाएं दीं। भाजपा मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट ने आशा जताई कि नवनियुक्त अध्यक्ष संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे तथा किसान हितों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page