प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या,नहर में मिला शव

ख़बर शेयर करें

काशीपुर/आठ दिन पहले लापता युवक की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। यह खुलासा युवक की नहर से लाश मिलने के बाद हुआ। पुलिस ने आरोपी पत्नी गुड्डी और मसवासी निवासी कपिल मौर्य उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर कैंची धाम में ट्रैफिक प्लान लागू, ग्राउंड जीरो पर उतरे अधिकारी,पार्किंग से मंदिर तक शटल सेवा, एंट्री पॉइंट पर वाहनों को लगाए जा रहे स्टीकर

जानकारी के मुताबिक एक मई को रामपुर स्वार के गांव खानपुर उत्तरी निवासी चंद्रवती पत्नी राम प्रसाद ने आईटीआई थाने में 32 वर्षीय बेटे कुलवंत सिंह की गुमशुदगी की शिकायत दी। बताया कि उनका बेटा 25 अप्रैल को पत्नी गुड्डी से मिलने बांसखेड़ा गया था, लेकिन वह नहीं लौटा। जब उन्होंने बहू से पूछा तो उसने अनिभिज्ञता जताई।

पुलिस को जांच में गुड्डी और कपिल के प्रेम संबंधों का पता चला। फिर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें महिला ने जुर्म कबूला। बताया कि नशे में पति उससे मारपीट करता था। इससे परेशान होकर उसने प्रेमी के साथ हत्या की साजिश रची।

यह भी पढ़ें 👉  कोसी नदी में बहे 17 वर्षीय किशोर का शव 50 घंटे बाद बरामद

कार से ले जाकर नहर में फेंका शव: 25 अप्रैल की रात पति को शराब में जहर मिलाकर पिलाया। मौत के बाद शव को कार से ले जाकर हाईवे पर बाईपास पुल के पास नहर में फेंक दिया। शिकायत के आठ दिन बाद पुलिस और एसडीआरएफ ने शव को बरामद किया था। आईओ एसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि मामले में हत्या की धारा जोड़ दी हैं। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि रविवार दोपहर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page