भीमताल में सैनिकों और व्यापारियों के लिए बनेगा बहुद्देशीय भवन, व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

ख़बर शेयर करें

भीमताल में सैनिकों और व्यापारियों के लिए बनेगा बहुद्देशीय भवन, व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
भीमताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भीमताल में सैनिकों एवं व्यापारियों के लिए बहुद्देशीय भवन निर्माण की घोषणा का प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, भीमताल ने स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक निर्णय बताया है।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज जोशी ने कहा कि यह मांग लंबे समय से क्षेत्र के व्यापारियों एवं पूर्व सैनिकों द्वारा उठाई जा रही थी। इस संबंध में कैप्टन महेश चंद्र जोशी तथा सह प्रभारी कुमाऊँ मंडल अखिलेश सेमवाल ने भी लगातार प्रयास किए थे। मुख्यमंत्री की घोषणा से क्षेत्र के व्यापारियों और पूर्व सैनिकों को एक स्थायी मंच उपलब्ध हो सकेगा, जिससे विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों का संचालन सुगमता से किया जा सकेगा।
व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी जनहितकारी सोच के कारण क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण मांग पूरी होने जा रही है। साथ ही उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री राम सिंह केड़ा का भी विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया। व्यापार मंडल के अनुसार मंत्री केड़ा ने इस मांग को शासन स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया और मुख्यमंत्री तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, भीमताल ने मुख्यमंत्री एवं कैबिनेट मंत्री का अभिनंदन करते हुए कहा कि बहुद्देशीय भवन का निर्माण क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा तथा व्यापारियों और पूर्व सैनिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, नीरज बिष्ट, आदि रहे।

यह भी पढ़ें 👉  एनसीसी कैडेटों को जंगल सर्वाइवल और भारतीय सेना भर्ती की दी गई जानकारी

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page