विधायक कैड़ा ने किया दौरा, जल्द होगा धारी–कौल–धानाचुली मोटर मार्ग का डामरीकरण व नव निर्माण

ख़बर शेयर करें

धारी।
भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम सिंह कैड़ा ने धारी ब्लॉक के कौल, धानाचुली, गाड़खेत, थिरोली, बसगांव, मज्यूली सहित कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी दिक्कतें उनके सामने रखीं।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल की छात्रा ने बनाया इतिहास, गूगल से प्राप्त किया ₹54.84 लाख का ऑफर

विधायक कैड़ा ने बताया कि धारी से कौल–धानाचुली तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य राज्य योजना के अंतर्गत पहले ही स्वीकृत कराया जा चुका था, लेकिन डामरीकरण न होने से लोगों को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने मोटर मार्ग का डामरीकरण व इसे परबड़ा मोटर मार्ग से जोड़ने का प्रस्ताव शासन को भेजा था।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में पहली बार अर्द्धकुंभ में अमृत ‘शाही’ स्नान होंगे, इन तिथियों में होंगे स्थान

उन्होंने बताया कि मोटर मार्ग के डामरीकरण तथा लगभग 1 किलोमीटर नए मार्ग के निर्माण को पीएमजीएसवाई फेज–4 के अंतर्गत स्वीकृति मिल चुकी है। कार्य शीघ्र ही शुरू कराया जाएगा। विधायक ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page