बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र छात्राओं का किया सम्मान

ख़बर शेयर करें

भवाली। बीआरसी मेहरागांव में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी कैना चौहान के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना रहा। मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी कैना चौहान ने कहा कि शिक्षा केवल अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण और जीवन में सफलता का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियां पूरे भीमताल क्षेत्र के लिए गर्व की बात हैं तथा भविष्य में भी इस प्रकार के प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य जीआईसी नौकुचियाताल गोपाल स्वरूप कोहली एवं प्रधानाचार्य जीजीआईसी भीमताल इला गैरा ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हरि शंकर कांडपाल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों से विकासखंड भीमताल में इस प्रकार के आयोजन लगातार किए जा रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रतिस्पर्धा बढ़ी है और शिक्षा के स्तर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम में इंटरमीडिएट वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं आसिफा, जिया जीना, स्कल्प ध्यानी, प्रियंका, हिमांशु, माही, वैष्णवी, सरिता, मानसी, मनीषा एवं बीना सहित हाईस्कूल वर्ग के हिमानी, एकता, ललित, दिव्यांशु, नेहा, रोहित, दिव्यशी, प्रियंका, कशिश, अंकित, राधा, मानशी आदि को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी कैना चौहान ने बताया कि जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान हेतु विकासखंड भीमताल को 50 हजार रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है। इसके अंतर्गत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के पांच-पांच विद्यार्थियों को पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।
कार्यक्रम का संचालन प्रदीप उपाध्याय ने किया। इस दौरान माया जोशी, डीएन जोशी, योगेश जोशी, गोपाल गुनवंत, नीलम मलवाल, जया पंत, अनीता साह, बलवंत ह्यांकी, महेंद्र, प्रकाश पांडेय सहित अनेक शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page