प्रॉपर्टी विवाद में तमंचा लहराकर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

प्रॉपर्टी विवाद में तमंचा लहराकर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार
हल्द्वानी। हरिपुर जमन सिंह गांव में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर तमंचा लहराकर फायरिंग करने के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .32 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई को हरिपुर जमन सिंह गांव में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर तमंचा दिखाने और फायरिंग किए जाने की सूचना मिली थी। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण और कोतवाली प्रभारी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की।
पुलिस ने बेलबाबा और आसपास के क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रोड किनारे जंगल में बने एक खंडहर से आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हरिद्वारी (55) पुत्र मंगली निवासी हरिपुर जमन सिंह, रामपुर रोड, हल्द्वानी बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से .32 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 255/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार और कांस्टेबल अनिल टम्टा शामिल रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page