भवाली। नगर निकाय चुनाव में दूसरी अधिसूचना जारी होने के बाद बड़ा फेरबदल हो गया है। अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी होने लगी है। मंगलवार को भाजपा की 40 सालों से सक्रिय नेता पद्मा आर्या ने दावेदारी कर दी है। अब कांग्रेस भाजपा के लिए दावेदारों का चयन करना मुश्किल हो गया है। उनकी दावेदारी से अन्य दावेदारों की मुश्किलें बढ़ने लगी है। उन्हें क्षेत्र में जनता का भारी समर्थन मिलने की चर्चाएं है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें