गाँव में प्रेमी जोड़े ने आम के पेड़ में रस्सी डालकर जीवन लीला की समाप्त

ख़बर शेयर करें

थाना पुलभट्टा अंतर्गत एक गांव में विवाहित प्रेमी युगल ने आम के पेड़ पर एक ही रस्सी में लटककर जान दे दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में महाकालेश्वर टैक्सी कल्याणकारी समिति का उद्घाटन

थाना पुलभट्टा क्षेत्र के गांव में 23 वर्षीय एक युवक और 22 वर्षीय युवती का कुछ सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन दोनों की जाति अलग-अलग होने के कारण परिजनों को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था। परिजनों ने युवती का निकाह तीन वर्ष पहले बरेली जिले और प्रेमी युवक का निकाह दो वर्ष पहले पीलीभीत जिले में कर दिया था। प्रेमी युगल का एक-एक बेटा भी है। बीते मंगलवार को युवती अपने मायके आई थी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

युवक ने शुक्रवार देर रात करीब दो बजे युवती के भाई व पिता को फोन कर कहा कि अब वे किसी को नहीं मिलेंगे। इसके बाद प्रेमी युगल के शव गांव में एक ही रस्सी से आम के पेड़ से लटके मिले।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page