भवाली देवी मन्दिर में खिचड़ी भण्डारे का हुआ आयोजन

ख़बर शेयर करें

भवाली। माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर भवाली स्थित देवी मंदिर परिसर में पूर्व जिला बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरिशंकर कंसल की ओर से खिचड़ी भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजकों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष माघ माह में परंपरागत रूप से भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं।
भंडारे के दौरान क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक सौहार्द का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भुवन अधिकारी सहित तेजस पंत, मनोज नयाल, गप्पू जोशी, कंचन बेलवाल, शेर सिंह, तनूजा कनवाल, कंचन डालाकोटी, खीमानंद और गणेश पंत समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजन को सफल बनाने में आयोजकों व सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। श्रद्धालुओं ने भंडारे की सराहना करते हुए ऐसे धार्मिक आयोजनों को समाज में एकता और सेवा भाव को बढ़ाने वाला रहा।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page