आईवीआरआई के वैज्ञानिक डॉ. यशपाल सिंह मलिक को “नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज (इंडिया)” की फेलोशिप से सम्मानित

ख़बर शेयर करें

मुक्तेश्वर।

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई), मुक्तेश्वर के वैज्ञानिक डॉ. यशपाल सिंह मलिक को “नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज (इंडिया)” की फेलोशिप से सम्मानित।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत कार्यरत भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई), मुक्तेश्वर परिसर के संयुक्त निदेशक डॉ. यशपाल सिंह मलिक को चिकित्सा एवं “वन हेल्थ” के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित “नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज (इंडिया)” की फेलोशिप प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में जाम पर अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक मार्गों का बनेगा प्लान

डॉ. मलिक को यह सम्मान मानव, पशु एवं पर्यावरण स्वास्थ्य के समन्वित दृष्टिकोण “वन हेल्थ” के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट अनुसंधान एवं नेतृत्व के लिए प्रदान किया गया। उन्होंने बहु-संस्थागत आईसीएमआर सहयोगी परियोजना के राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में सड़क हादसे में फिर युवक की मौत, सिर में गंभीर चोट लगने से गई जान

डॉ. मलिक का रोटावायरस जैसे जूनोटिक रोगजनकों पर किया गया शोध जनस्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। उनके कार्यों ने मानव–पशु–पर्यावरण के बीच स्वास्थ्य संबंधों को मजबूत करने तथा बेहतर स्वास्थ्य परिणामों की दिशा में नई संभावनाएं विकसित की हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक, कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

आईवीआरआई परिवार ने डॉ. यशपाल सिंह मलिक को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। संस्थान के वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों ने आशा व्यक्त की कि उनका यह योगदान भविष्य में “वन हेल्थ” अवधारणा को और अधिक सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगा ।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page