भवाली में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस

ख़बर शेयर करें

भवाली। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर नगर के पर्यटन आवास गृह में हार्ट आफ हिमालया संस्था द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने श्रमिकों के योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया गया। सभी श्रमिकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने मजदूरों के अधिकारों, उनके कल्याण और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम आयोजक प्रियंका जोशी ने कहा कि देश के निर्माण और विकास में मजदूर वर्ग की भूमिका अत्यंत अहम है। उन्होंने श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और संगठित होकर अपनी आवाज उठाने का आह्वान किया। साथ ही सरकार से मजदूरों के हित में प्रभावी योजनाएं लागू करने की मांग भी की गई। इस अवसर पर प्रियंका जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज, अद्वेती, लवेंद्र क्वीरा, विहिप जिलाध्यक्ष खजान चन्द्र भट्ट, गिरीश चंद्र सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मजदूरों के सम्मान में अपने विचार रखे और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कोसी नदी में बहे 17 वर्षीय किशोर का शव 50 घंटे बाद बरामद

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page