गरमपानी- दिव्य ज्योति सीएलएफ की वार्षिक आम सभा सोमवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम विकास अधिकारी अनिल थुयाल ने की। बैठक में सीएलएफ एवं रीप परियोजना के तहत संचालित योजनाओं की जानकारी ग्रामीण महिलाओं को दी गई।
इस दौरान सीएलएफ के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत करने के साथ ही सदस्यों को आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। समूह की सदस्यों को व्यवसाय से प्राप्त लाभांश का वितरण भी किया गया। जिन सदस्यों द्वारा सीएलएफ की शेयर धनराशि दोनों राउंड में जमा की गई है, उन्हें भी इसकी जानकारी दी गई।
बैठक में सर्वसम्मति से ललिता जोशी को पुनः सीएलएफ अध्यक्ष तथा चम्पा देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में ब्लॉक रीप से एलसी महेश पुरी, बलवंत सिंह, एनआरएलएम से विपिन जोशी, अशोक कुमार, हेमा देवी, सुनीता देवी और राजेंद्र कुमार सहित अन्य लोगों ने प्रतिभाग किया।
आम सभा में क्षेत्र की दस ग्राम पंचायतों से करीब 175 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य जाख पूनम अधिकारी ने महिलाओं को स्वरोजगार एवं समूहों के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

