ट्रक के नीचे आने से मासूम की मौत, मासूम डंपर पैराफिट के बीच फस गई

ख़बर शेयर करें

सड़क हादसे ने फिर एक मासूम की जिंदगी को खत्म कर दिया। यहां लमगड़ा शहरफाटक में एक डंपर की चपेट में आने से छह वर्षीय मासूम बालिका की मौत हो गई, घटना में मासूम ट्रक के पहिए व पैराफिट के बीच दब गई थी जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सोमवार सुबह करीब 7:30 पर ट्रक संख्या यूके -04 सीबी -2021 ने क्वेटा मसानखाल शहरफाटक निवासी सोनी पुत्री हरीश बजेठा को टक्कर मार दी । बालिका सोनी की पैराफिट तथा वाहन के टायर के बीच दब जाने से मौके पर ही मृत्यु हो गई है । सूचना पर लमगड़ा थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह मय पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर शव को कब्जे पुलिस लेकर बाद पंचायतनामा पीएम हेतु मोर्चरी भिजवा दिया गया है ।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page