नैनीताल में कल होगी जन आक्रोश रैली, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस खष्टी बिष्ट

ख़बर शेयर करें


नैनीताल। जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस खष्टी बिष्ट ने कहा कि में परम सम्मानित नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में जन आक्रोश रैली कमिश्नरी घेराव कार्यक्रम में आप सभी सम्मानित कांग्रेस जन, महिला कांग्रेस यूथ कांग्रेस एनएसयूआई कांग्रेस एससी कांग्रेस एवं समस्त जागरूक नागरिक जनों को अधिक से अधिक संख्या में प्रातः 10:00 बजे पंत मूर्ति जी के सामने नैनीताल मललीताल में।
बिगड़ती कानूनव्यवस्था, बेरोजगारी, भूमाफियाओं के चंगुल से उत्तराखंड को बचाने के लिए, छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार महिला उत्पीड़न जैसे मामलों की सुनवाई न होने के खिलाफ,
महंगे बिजली बिलोंके खिलाफ।
महंगे पानी के बिलोंके खिलाफ।
पहाड़ों में नहीं उद्योग की स्थापना न होने केखिलाफ।
उत्तराखंड के युवाओं के साथ अग्नि वीर जैसी योजनाओं केखिलाफ।
भवाली में दोनों बायपास सड़कों की धीमी गति के खिलाफ।
भवाली सेनेटोरियम हॉस्पिटल जो कि हमारी धरोहर है। 100वषों से भी ऊपर इस धरोहर को आज मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल बनाने की पहल ना करने के खिलाफ।
नैनीताल तल्लीताल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को अनियंत्रित करने केखिलाफ।
राज्य की नदियों को प्राइवेट हाथों में देने के खिलाफ।
उत्तराखंड के युवाओं के पलायन को रोकने के लिए रोजगार परक योजनाओं के अभाव केखिलाफ।
हरी नगर एवं अन्य गांव अंबेडकर गांव में उनको मालिकाना हक ना देने के खिलाफ।
नैनीताल, हल्द्वानी भवाली के आसपास तमाम समस्याओं को लेकर जन आक्रोश रैली में आप सभी अधिक से अधिक संख्या में घरों से निकलकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए सम्मानित नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य जी एंव पूर्व विधायक नैनीताल संजीव आर्य जीके कंधों से कंधा मिलकर अपनी आवाज को बुलंद करने के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। कांग्रेस नेत्री खष्टी बिष्ट ने कहा कि कल
21 अक्टूबर को नैनीताल जिले से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उमड़कर अपने हक हकूक की आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए निकल पड़ेंगे।
कल ऐतिहासिक जन आक्रोश रैली रहेगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page