नैनीताल में किशोरी को बहला फुसलाकर छेड़छाड़ का मामला, पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

अब नैनीताल से बहला फुसलाकर छेडछाड करने का मामला सामने आया है। यहां दिल्ली में काम करने वाले चम्पावत निवासी एक युवक ने नैनीताल की किशोरी को एक होटल में ले जाकर उससे छेड़छाड़ की। पुलिस ने पीड़िता की बड़ी बहन की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया। क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी से मूल रूप से चम्पावत निवासी दिल्ली में कार्यरत एक युवक की सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई। मंगलवार को युवक किशोरी से मिलने नैनीताल पहुंच गया। यहां बहला फुसलाकर वह किशोरी को एक होटल में ले गया। स्कूल जाने के बहाने घर से निकली किशोरी जब देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। लोगों से पता चला कि किशोरी एक युवक के साथ नैनीताल के एक होटल में गई हुई है। इसके बाद किशोरी को होटल से बरामद किया गया। किशोरी की बड़ी बहन की ओर से तल्लीताल थाने में तहरीर दी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रोसाल, पंचेश्वर चम्पावत निवासी पूरन सिंह कुवंर के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पहले से ही शादीशुदा व एक बच्चे का पिता है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page